फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021 : 58,189 पदों पर होने वाली नियुक्ति में कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होंगे जरूरी नियम

सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किसी परीक्षा पर नहीं बल्कि उनके दसवीं तथा बारहवीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में यूपी के युवाओं के लिए ये एक शानदार मौका हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा सभी पंचायतों में पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,189 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किसी परीक्षा पर नहीं बल्कि उनके दसवीं तथा बारहवीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इन पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट उनके दसवीं तथा बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा और इसका प्रकाशन 24 से 31 अगस्त के बीच किया जाएगा। साथ ही अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं और इसके लिए आपको किताबों की जरूरत है, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री ई-बुक्स को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी :

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इन पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह 6000 रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी। साथ ही नोटिस में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन अस्थाई होगा और उन्हें एक साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

जाने ले इस भर्ती से जुड़े अन्य नियम :

●अभ्यर्थी सिर्फ उसी पंचायत के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहाँ के वो निवासी होंगे। 

विज्ञापन

● इस भर्ती में वैसे अभ्यर्थी हिस्सा नहीं ले सकते, जो संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सदस्य अथवा सचिव, ग्राम पंचायत के संबंधी हैं। यहाँ पर सम्बन्धियों का तात्पर्य  पिता, दादा, श्वसुर (पितृ अथवा मातृ संबंधी) पुत्र, पौत्र, दामाद, पुत्र-वधु, बहन, पति, पत्नी, पुत्री, मां से है।
●इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को तय फॉर्मेट में एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्ट कर संबंधित ग्राम पंचायत या जिला विकास कार्यालय या जिला पंचायती राज कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

●इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना आवश्यक है।
●आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए।
●आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क अदा नहीं करना है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बेस्ट तरीके से तैयारी करने के लिए सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में करें अपना स्थान पक्का।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें