उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही कानून व्यवस्था से लेकर कई अहम कार्यों में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हैं। इन सिपाहियों की एक बड़ी संख्या यूपी पुलिस के साथ सहयोगी फोर्स की तरह कार्य करती दिखाई देती है। लेकिन अब होमगार्ड विभाग में इन स्वयंसेवकों की खासा कमी महसूस की जा रही है, जिसके चलते यूपीएचजी लगभग 30 हजार होमगार्डों की भर्ती कराए जाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड विभाग में इन सिपाहियों की बड़ी संख्या में रिक्तियां बनी हुई हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए यूपी होमगार्ड विभाग ने राज्य सरकार को भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद इन पदों में जल्दी ही भर्ती आमंत्रित की जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च माह के अंत तक इन पदों पर भारी संख्या में भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस बारे में किसी भी तरह की अपडेटेड जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही इस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now फ्री कोर्स को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
1. ‘तरुण’ का विपरीतार्थक शब्द बताइए ?
यूपीएचजी की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इन स्टेप्स से होकर गुजरना होगा। जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। एग्जाम में सफल अभ्यर्थी को शारीरिक मापदंड, शारीरक दक्षता परीक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण व प्रमाणपत्र सत्यापन प्रॉसेस से होकर गुजरना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में और अधिक पुख्ता जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना होगा। संभव है विभाग के जरिए इस प्रक्रिया में कोई बदलाव भी किए जा सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।