200 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तराखंड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा, आयोग ने समूह-ग की भर्तियां भी निकाली हैं। आयोग ने एलटी शिक्षक भर्ती के 1544, वाहन चालक के 34, हवलदार प्रशिक्षक के 24 और सेवायोजन निदेशालय में सहायक भंडारी के 25 पदों पर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। हवलदार भर्ती के लिए 26 मार्च से 15 अप्रैल तक आवेदन होंगे। सहायक भंडारी भर्ती के लिए 28 मार्च से 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।