फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: सीजीएल, जेई और एमटीएस परीक्षाओं की तारीख जारी, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 06 Aug 2021 05:16 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर और अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के लिए भी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर और अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के लिए भी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। आयोग ने सीजीएल, जेई, एमटीएस और स्टेनोग्राफर एग्जाम के लिए परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए परीक्षा तिथियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन-2019 (स्किल टेस्ट) की परीक्षा 15 सितंबर और 16 सितंबर को आयोजित होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ एग्जामिनेशन, 2019 (स्किल टेस्ट) का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को होगा।

इसे भी पढ़ें-भारतीय जीवन बीमा निगम: एलआईसी एई एएओ प्रीलिम्स परीक्षा तारीख जारी, 28 अगस्त को एग्जाम
विज्ञापन

 
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन-2019 (स्किल टेस्ट)  15 सितंबर और 16 सितंबर 2021
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग & कॉन्ट्रैक्ट्स) एग्जामिनेशन 2020 (पेपर II)   26 सितंबर, 2021
मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल)  स्टाफ एग्जामिनेशन, 2020 (पेपर I)   5 अक्टूबर से लेकर  20 अक्टूबर तक, 2021
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ एग्जामिनेशन, 2019 (स्किल टेस्ट)   21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर, 2021
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी कंपनियों में निकलीं हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इन परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें