फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB APRO Admit Card: इस तारीख को जारी होगा राजस्थान एपीआरओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें परीक्षा पैटर्न

Wed, 13 Apr 2022 09:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB APRO Admit Card: राजस्थान एपीआरओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
RSMSSB Motor Vehicle SI Receruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB APRO Admit Card: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी यानी एपीआरओ (RSMSSB APRO) भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस को जारी किया है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस नोटिस को राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RSMSSB APRO Admit Card: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र 
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से एपीआरओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं,  RSMSSB की ओर से एपीआरओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। हम भी आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट उपलब्ध कराते रहेंगे। 

RSMSSB APRO Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के सेक्शन पर जाएं। 
  • अब यहां दिखाई दे रहे एपीआरओ भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

RSMSSB APRO Admit Card: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
राजस्थान एपीआरओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें