फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC CBT 2 Exam Dates Announced: इन तारीखों पर होगी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा, जानें परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 12 Apr 2022 07:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC CBT 2 Exam Dates : वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) क्वालीफाई किया है, वे दूसरे चरण की परीक्षा यानी सीबीटी-2 में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां विस्तृत जानकारी और तारीखें भी बता रहे हैं।  
विज्ञापन
RRB NTPC CBT-2 Exam 2022 dates released - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC CBT 2 Exam Dates Announced: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC CBT-2) परीक्षा तिथि की घोषणा की है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) उत्तीर्ण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दूसरे चरण की परीक्षा तारीखों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां विस्तृत जानकारी और तारीखें भी बता रहे हैं। 

विज्ञापन

 

09 और 10 मई को होगी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 के रिवाइज्ड रिजल्ट में वेतन स्तर -4 और 6 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) अस्थायी रूप से 09 और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाला है। 

 

RRB NTPC Recruitment CBT 2 Exam Dates को लेकर जारी अधिसूचना 






 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
गणित 35 35
जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग 35 35
सामान्य जागरूकता 50 50
कुल 120 120

 

उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा

बोर्ड के अधिकारियों ने आगे कहा है कि पे लेवल 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी और अपने नजदीकी क्षेत्रीय केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट को देखें। ऊपर बताए गए सभी सेक्शन के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 1/3 अंक काटे जाएंगे।
 
 
विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की चयन प्रक्रिया

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब सीबीटी-2 परीक्षा में बैठने के पात्र हो गए हैं। सीबीटी -2 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग / स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों की एक अंतिम सूची जारी की जाएगी।
  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट- 1
  2. कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT-2
  3. टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो)
  4. दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें