बीपीएससी ने 65वीं मुख्य परीक्षा 25 से 28 नवंबर, 2020 तक आयोजित की थी। बीपीएससी ने 65वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम 01 जुलाई को घोषित कर दिया था। परिणाम के अनुसार, 1,142 सफल उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया था। इसके आधार पर उन्हें अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं।
ऐसे चेक करें बीपीएससी 65वीं परीक्षा का परिणाम
बिहार लोक सेवा आयोग के एक सदस्य ने अमर उजाला एजुकेशन टीम से बातचीत में बताया कि बीपीएससी की ओर से कोरोना काल में करीब नौ हजार से अधिक उम्मीदवारों को साक्षात्कार आयोजित किया है। जबकि, अन्य राज्यों में अधिकतर ने परीक्षा, मूल्यांकन और साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। वहीं, इस साल बीपीएससी 64वीं और 65वीं मुख्य परीक्षाओं के फाइनल परिणाम भी जारी हो चुके हैं। यह एक उपलब्धि है।
BPSC 66वीं परीक्षा का परिणाम दिसंबर तक आएगा
आयोग के एक सदस्य ने बताया कि दिसंबर तक 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की योजना है। इनके अलावा आयोग की ओर से 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की तैयारियां भी जा रही है। सदस्य ने बताया कि संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षाओं के अलावा इस साल कोरोना महामारी के खतरे के बावजूद बीपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आदि नियुक्तियों का काम भी बखूबी किया है।