फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Rain: झारखंड में भारी बारिश के बीच छह बच्चे डूबे, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

Mon, 22 Aug 2022 01:58 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेदिनीनगर

सार

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बारिश जमकर कहर ढहा रहा है। एक खबर पलामू और हजारीबाग जिले से आ रही है यहां रविवार को भारी बारिश के बीच छह बच्चे डूब गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पलामू में सतबरवा थाना क्षेत्र में खाली पड़ी ग्रेफाइट खदान में दोपहर में 10 से 12 साल के चार बच्चे रुके हुए पानी में नहाने गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि जैसे ही एक बच्चा डूबने लगा, दो अन्य उसे बचाने के लिए कूद पड़े और सभी डूब गए। मृतकों की पहचान गोरा गांव निवासी अमन, अफसर और अख्तर के रूप में हुई है। 
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जीवित बचे बच्चों में से एक ने ग्रामीणों को सूचित किया, जिसके बाद शव मिले।
विज्ञापन


झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे खदान में पानी जमा हो गया है। हजारीबाग में मेरु में बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर और स्कूल के पास रेहड़ा बांध में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। 12 से 13 साल के बच्चों की पहचान अंशु राज, देवेश कुमार और रघु रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वे बीएसएफ जवानों के बेटे थे। वहीं इस घटनाओं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौतों पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें