पुलिस ने कहा कि जैसे ही एक बच्चा डूबने लगा, दो अन्य उसे बचाने के लिए कूद पड़े और सभी डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान गोरा गांव के रहने वाले अमन, अफसर और अख्तर के रूप में हुई है।
झारखंड के पलामू जिले में रविवार को ग्रेफाइट की एक खाली पड़ी खदान में जमा हुए पानी में तीन बच्चे डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सतबरवा थाना क्षेत्र में खाली पड़े खदान में दोपहर में 10 से 12 साल के चार बच्चे नहाने गए थे।
पुलिस ने कहा कि जैसे ही एक बच्चा डूबने लगा, दो अन्य उसे बचाने के लिए कूद पड़े और सभी डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान गोरा गांव के रहने वाले अमन, अफसर और अख्तर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीवित बचे बच्चों में से एक ने ग्रामीणों को सूचित किया जिसके बाद तीन बच्चों के शव मिले।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों की मौत पर शोक जताया है। झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है जिससे खदान में पानी जमा हो गया है।