फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज, चार दिन के नवजात को बूटों से कुचलकर मार डालने का आरोप

Thu, 23 Mar 2023 09:42 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देवरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में टीम आरोपी भूषण पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद घर में गई थी। पुलिस को देखकर भूषण के परिवार के सभी सदस्य नवजात को घर में अकेला छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
police van - फोटो : Fhile Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरिडीह जिले में कथित तौर पर बूटों से कुचलकर एक नवजात शिशु को मार डालने के आरोप में छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन


घटना  बुधवार को जिले के कोसोगोंडोदीघी गांव में हुई। पुलिस एक आरोपी की तलाश में उसके घर गई थी। आरोपी मृतक बच्चे का दादा है। पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर एक कमरे के अंदर सो रहे नवजात शिशु को बूटों से कुचला।

'गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद घर में घुसी पुलिस'
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देवरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में टीम आरोपी भूषण पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद घर में गई थी। पुलिस को देखकर भूषण के परिवार के सभी सदस्य नवजात को घर में अकेला छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किस्मत मेहरबान: फैंटसी क्रिकेट से सुशील ने जीते एक करोड़, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं

पुलिस की टीम जाने के बाद नवजात को मृत पाया: नेहा, मृतक की मां
मृतक की मां नेहा देवी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी घर के नुक्कड़ और कोने की तलाशी ले रहे थे, तब उनका चार दिन का बच्चा अंदर सो रहा था।  पुलिस की टीम के जाने के बाद घर पहुंचने पर उसने अपने बच्चे को मृत पाया। मृतक नवजात की मां और भूषण पांडे समेत घर के अन्य सदस्यों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बच्चे को बूटों से कुचलकर मार डाला। 

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव: संजय राणा, पुलिस उपाधीक्षक
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


संविधान से चलता है देश, होगी सख्त कार्रवाई: बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, इस तरही घटनाओं की निंदा की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, यह देश संविधान के अनुसार चलता है, इस तरह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें