फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : कार के लिए कैब चालक की कर दी हत्या, चार महीने बाद मिला कंकाल, दो गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 04:40 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शर्मा के पास से श्रीवास्तव का मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, उन्होंने कहा कि दोनों ने कार बेचने के इरादे से जिले के चांडील बांध के पास सिर पर पत्थर मारकर ऐप कैब चालक की हत्या करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जंगल से पुलिस ने आज (बुधवार को) करीब चार महीने पहले लापता हुए एक एप कैब चालक का कंकाल बरामद किया। 22 साल के राहुल श्रीवास्तव के परिवार के सदस्यों ने बीती दो अगस्त को एमजीएम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन अक्तूबर को आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने कहा कि गलत तरीके से कैद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने 22 वर्षीय संदिग्ध सुधीर कुमार शर्मा और उसके साथी 21 वर्षीय रवींद्र महतो को पूछताछ के लिए उठाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शर्मा के पास से श्रीवास्तव का मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कार बेचने के इरादे से जिले के चांडील बांध के पास सिर पर पत्थर मारकर कैब चालक की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद वे कथित तौर पर शव को जंगल में छोड़कर कार और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उनके बयान के आधार पर एक पुलिस दल ने जंगल से कंकाल बरामद किया, अधिकारी ने कहा कि कार भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों ने कथित तौर पर वाहन के संभावित खरीदार से एडवांस कैश लिया था। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें