रांची पुलिस ने झारखंड लोकसेवा आयोग (jpsc) प्रत्याशियों के के विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामे के मामले में दो भाजपा विधायकों समेत 13 के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को हुए इस प्रदर्शन के मामले में 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान रांची में काफी हंगामा मचा था। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पिछले दिनों आयोजित 7-10वीं पीटी का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय जा रहे प्रत्याशियों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसके बाद आंदोलनरत प्रत्याशियों का एक प्रतिनिधिमंडल जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी से मिला था। चौधरी ने चार दिन में उनकी शिकायतें दूर करने का वादा किया है।