फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में तैनात कर्मचारियों ने लगाई 'मैं हूं चौकीदार' की टोपी, छह निलंबित

Tue, 07 May 2019 01:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबाबा
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड में 'मैं हूं चौकीदार' की टोपी लगाने पर नगर परिषद के छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला चाईबाबा का है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए प्रतिनियुक्त किए गए नगर परिषद के छह कर्मचारियों ने 'मैं हूं चौकीदार' लिखी टोपी पहन सेल्फी ली।

विज्ञापन


सेल्फी लेने का बाद उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। विपक्षी दल के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। नगर परिषद की ओर से इन कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का उल्ल्घंन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

सस्पेंड कर्मचारी चक्रधरपुर नगर परिषद में कार्यरत हैं। इनके नाम अभिजित जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, गुडडू सिंह, अर्जुन रजक, विशाल मुखी, सारथी पार्थ हैं। कमर्चारियों को सस्पेंड किए जाने की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गई है। नगर परिषद अध्यक्ष केडी शाह ने सस्पेंड करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें