फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायरता: श्रीनगर में आतंकियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, युवक की मौत

Tue, 27 Jul 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में आतंकियों ने कायराना हमला करते हुए एक नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में श्रीनगर के नवाकदल में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शेख मीरान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी नवाकदल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि डाउनटाउन इलाके के नवाकदल में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान शेख मीरान को गोलियां लगीं। आनन-फानन उसे एसएमएचएस अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की तलाश में इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले बीते सप्ताह पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार रात आतंकियों ने शिक्षा विभाग के कर्मचारी जावेद अहमद की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने यह कायराना हमला रात करीब 9.35 बजे किया था। जावेद शिक्षा विभाग (जीएचएस खलील) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घाटी में शांति बहाली से बौखलाए आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर लोगों में खौफ उत्पन्न करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पहले अवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के करीबी वहीद पारा पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप तय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें