फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीरेश्वर मंदिर से 28 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाशविरात्रि पर्व एक मार्च को मनाया जाएगा, जिसे लेकर शहर में तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। शिवालयों सहित अन्य मंदिरों में रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है। अब उन्हें रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। शहर के रणवीरेश्वर, पीरखो और आपशंभू मंदिर सहित अन्य शिवालयों में तैयारियां जारी हैं। उधर, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 28 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध रणवीरेश्वर मंदिर से इस बार शोभायात्रा 28 फरवरी को निकलेगी, जिसकी तैयारियां तेज चल रही है। रणवीरेश्वर मंदिर में परिसर में कलाकार झांकी भी तैयार कर रहे है। शोभायात्रा में शामिल होने वाले नंदी, भगवान बोलेनाथ की मूर्ति और शिवलिंग को कलाकार अंतिम रूप देने में लगे है। शोभायात्रा शहर में अपने पारंपरिक रूट पर ही निकलेगी। पीरखो मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर भी तैयारियां चल रही है। आपशंभू मंदिर में भी महा शिवरात्रि पर मेले का जैसा माहौल होता है। मंदिर की लिए जाने वाली मुख्य सड़क से लेकर प्रवेश द्वार तक दुकाने लगती है।
कश्मीरी पंडितों ने मनाई हुरा अष्टमी
कश्मीरी पंडित सभा जम्मू की ओर से हुरा अष्टमी मनाई गई। इस दौरान लोगों ने माता भवानी के मंदिर में पूजा अर्चना कर शांति के लिए प्रार्थना की। हुरा अष्टमी एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो शिवरात्रि के पवित्र त्योहार का अग्रदूत है जो इस वर्ष 28 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष केके खोसा, उपाध्यक्ष जेएल जूस्ती, महासचिव एसएल भगती, शुभाष धर, अशोक खार, जेतेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें