फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गंदगी फेंकी तो नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल हाईवे पर मार्च में तीन बार सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है, जो खुले में शौच करने और गंदगी फैलाने वालों पर मौके पर ही जुर्माना करेंगी। नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। वीरवार को आयुक्त ने पंजतीर्थि से ग्रेटर कैलाश तक हाईवे का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च में तीन बार सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिस दिन अभियान चलेगा, उस दिन के लिए टीमों का चयन करने के लिए कहा गया है। यह अभियान कुंजवानी चौक से शुरू होगा। जो वेव माल, सिद्दड़ा हाईवे से पंजतीर्थि तक चलेगा। जिन जगहों पर सबसे अधिक गंदगी है या फिर फेंकी जाती है उनकी पहचान करने और चालान टीमों को इन जगहों पर ध्यान केंद्रिंत करने के लिए कहा गया है। आयुक्त ने स्थानीय दुकानदारों, कारोबारियों से बातचीत कर यूजर शुल्क के बारे जागरूक किया। साथ ही निगम की ओर से लगाए गए कूड़ादान का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें