फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: सफीना बेग बनीं सज्जाद लोन की पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष, पूर्व उप-मुख्यमंत्री बेग की हैं पत्नी

Sat, 25 Sep 2021 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पार्टी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने बताया कि सफीना को जेकेपीसी की महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सज्जाद लोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) ने वरिष्ठ नेता सफीना बेग को पार्टी की महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पीडीपी के पूर्व नेता मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बारामुला की जिला विकास परिषद की अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने बताया कि सफीना को जेकेपीसी की महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी को विश्वास है कि वह राजनीति में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें शामिल करके उनके समग्र सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी। सफीना ने पार्टी प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के सशक्तिकरण को पूरा करने का प्रयास करेंगी।
यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश    
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष सज्जाद लोन, महासचिव इमरान रजा अंसारी, वरिष्ठ नेता अब्दुल गनी वकील ने नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक ढांचे में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की सख्त आवश्यकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें