यह कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि यह स्वर्णिम विजय वर्ष का हिस्सा है और 195वें गनर्स-डे के अवसर पर आयोजित हो रहा है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है।
सेना के एक अधिकारी ने सबसे तेज एकल साइकिलिंग (पुरुष) में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए लेह से मनाली तक की साइकिल यात्रा शनिवार को शुरू की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे लेह से ब्रिगेडियर आरके ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि अधिकारी 472 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह विषम मौसम परिस्थितियों वाले पांच मुख्य दर्रों से भी गुजरेंगे। अधिकारी के 26 सितंबर को दोपहर में हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचने की संभावना है। यह कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि यह स्वर्णिम विजय वर्ष का हिस्सा है और 195वें गनर्स-डे के अवसर पर आयोजित हो रहा है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है।