फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मरने वालों के परिजनों को दिए एक-एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बुधवार को जीरो मोड़ पर हुए सड़क हादसे में जान गवाने वाले दो मृतकों के परिजनों के लिए जिला उपायुक्त ने रेडक्रॉस की ओर से एक 100000 रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सड़क हादसे में 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पांच घायलों को इजीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, जिसमें से दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। रेडक्रॉस की ओर से मल्हार के 67 वर्षीय मृतक बरकत अली और देवल गांव के 8 महीने के मानव कुमार के परिजनों को एक-एक 100000 रुपये की सहायता राशि जारी की गई है। हादसे में घायल हुए लोगों के लिए 10000 रुपये की सहायता राशि दी गई है। हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज जीएमसी में जारी है।
बीएमओ डॉ. देवराज के अनुसार उप जिला अस्पताल में उपचाराधीन 19 घायलों में से 17 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं दो लोगों का उपचार उप जिला अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत स्थिर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें