फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर को ठीक करने की मांग पर एडीसी से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। दरुंगवासियों का शिष्टमंडल दरुंग नहर के क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को ठीक कराने के लिए सोमवार को एडीसी संदेश कुमार शर्मा से उनके कार्यालय में मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांडली के प्रधान रमेश वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने अधिकारी को अवगत कराया कि दो महीने पूर्व इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से दरुंग नहर का करीब दो सौ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में पहुंचे लोगों ने एडीसी को बताया कि इलाके के दरुंग, डुंगाडा, किशनपुर, नरगाडी और अन्य गांवों के किसानों की खेती इन दिनों प्रभावित हो रही है, क्योंकि धान को सही सिंचाई नहीं मिल पा रही है। इलाके में 95 प्रतिशत लोग किसान हैं, जिन्हें इन दिनों काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त नहर के हिस्से को आज तक ठीक नहीं किया गया।
उन्होंने अधिकारी को अवगत कराया कि अगर एक सप्ताह के भीतर धान की सिंचाई नहीं हुई, तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। फिर किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। नहर को ठीक करने के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को ठीक करने का काम शुरू होगा। शिष्टमंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्यामलाल सपोलिया, विपुल शर्मा, चौधरी महमूद, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र खजूरिया, विद्यासागर सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें