बिलावर। उपमंडल में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके मुख्य समारोह का आयोजन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जिसमें नगर कमेटी अध्यक्ष उमाकांत बसोत्रा ने झंडे को सलामी दी। इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष ने, लोहाई मल्हार ब्लॉक के लोहाई हाई स्कूल में अध्यक्ष कमल कुमार ने, हायर सेकेंडरी स्कूल मछैडी में तहसीलदार ने और हायर सेकेंडरी स्कूल बटोडी में ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह ने झंडा फहराया। सभी पंचायतों में भी सरपंचों और पंचों ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। संवाद