फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बीते 24 घंटें में कोविड से दो और लोगों की मौत, 179 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में और दो लोगों की कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के बाद मौत हो गई। इसमें जीएमसी जम्मू में तोप शेरखानियां निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उसे बीते दिन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया होने के साथ अन्य शारीरिक समस्याएं होने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। कश्मीर में भी एक व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है। मरने वाले दोनों लोगों ने कोविड टीके की दोनों खुराक ली हैं। लेकिन उन्हें अन्य शारीरिक समस्याएं होने के कारण बचाया नहीं जा सका। इस बीच प्रदेश में 179 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 64 मामले मिले हैं। चिंता यह है कि यहां मिल रहे लगभग सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि सभी लोगों के लिए कोविड टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी है। मौजूदा समय में डेल्टा और डेल्टा प्लस म्यूटेशन के कारण ये बिना टीकाकरण वाले लोगों के लिए अधिक खतरनाक है। इसमें जिसने एक खुराक ली है, उसे भी खतरा हो सकता है। इसके लिए सामाजिक दूरी, अनिवार्य मास्क और कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। प्रदेश में मिले नए मामलों में जिला जम्मू से 19 मामले मिले हैं, जिसमें लगभग स्थानीय स्तर के हैं। इसी तरह बारामुला में 35, बडगाम में 17, गांदरबल में 10 नए मामले मिले। जिला रामबन, किश्तवाड़, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। वर्तमान में प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले 1647 तक पहुंच गए हैं, जबकि अब तक 4464 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें