फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में अलावा का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा गिरने का सिलसिला जारी है। घाटी के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। यहां न्यूनतम पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चला गया है। सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ाई है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात के न्यूनतम 2.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जलस्थल जम गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

श्रीनगर में दिन का तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री रहा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 और दिन का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 और दिन का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन सूर्य ढलते ही सर्दी होने लगी। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 6.2, कटड़ा में 9.6 और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश न होने से खुश्क सर्दी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें