पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
जम्म-कश्मीर के पुंछ जिले भर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश के बीच आम लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में बंद रहे। वहीं मेंढर के बाटादूड़ियां जंगल में बारिश के बीच सेना के जवान आतंकियों के खिलाफ दसवें दिन भी जारी अभियान में डटे रहे। इस बीच जैसे ही दोपहर को मौसम साफ हुआ तो सेना व अन्य सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जो अंधेरा होने तक जारी रहा।
इस दौरान शुक्रवार रात से मुठभेड़ स्थल पर किसी भी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं हुई। दसवें दिन भी पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच यातायात के लिए बंद रहा।
यह भी पढ़ें-
अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें: अमन-युवा और विकास पर फोकस, कांग्रेस-मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से सवाल
शुक्रवार को सुबह आतंकियों की तरफ से भाटादूड़ियां जंगल में सेना के जवानों पर गोलीबारी की गई थी। इसके बाद दिन भर जंगल में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। इसके बाद रात्रि आठ बजे से क्षेत्र में जोरदार बारिश होने लगी थी। सैकड़ों जवान बारिश के बीच अपने-अपने स्थानों पर डटे रहे।