घगवाल। राजपुरा के पलूरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को एक बैठक हुई। इसमें डीडीसी जिला अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा मुख्य अतिथि रहे। स्थानीय लोगों ने उन्हें पूलरा से नडाला मार्ग बनाने की मांग रखी, वहीं उनके गांव के पास कुछ भूमि को खेल मैदान बनाने की मांग उठाई।
डीडीसी अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बाबत वह जिला प्रशासन को अवगत करा कर समाधान कराएंगे। बाद में उन्होंने मदवाल गांव के लोगों की परेशानियां सुनीं। ग्रामीणों ने डिच में आई भूमि व उन पर बने बंकर का आज तक किराया नहीं मिलने की मांग उठाई। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, आशा रानी भी मौजूद रहीं। संवाद