ज्यौड़ियां। खौड़ में पानी की निकासी पर म्यूनिसिपल कमेटी 74 लाख रुपये खर्च करेगी। इसका काम वार्ड-10 में अध्यक्ष डिप्टी राम ने रविवार को शुरू कराया। उन्होंने बताया कि नाले में से पूरे कसबे के पानी का निकास किया जाएगा। इसकी लंबाई 800 मीटर होगी। इस मौके पर पार्षद विशाल सिंह, दीपक सिंह, सुभाष सिंह, कमंडल लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद