फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारागामी पहुचे घराना वेंटलैंड पहुचे

विज्ञापन
मार्क्सवादी पार्टी के नेता यूसफ तारागमी घराना पहुचने पर ज्ञापनपत्र देते सरपंच व अन्या - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। माकपा के राज्य सचिव व वरिष्ठ नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने शनिवार को सीमावर्ती गांव घराना का दौराकर किसानों से मुलाकात की। किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। अगर सरकार उनकी किसी तरह की भी अनदेखी करती है तो उनकी पार्टी किसानों के समर्थन में पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को रोजी-रोटी का साधन खेतीबाड़ी पर निर्भर होने पर किसान ग्रामीणों ने बताया कि वह वेटलैंड विस्तार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो भूमि सरकार किसानों से ले रही है, उसके बदले में किसानों को भूमि दी जानी चाहिए। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां होने पर देश के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेटलैंड में सर्दियों के दिनों में प्रवासी पक्षी आते हैं और अधिकतर किसानों की मालिकाना कृषि योग्य भूमि होने पर की जा रही अनदेखी से किसानों को दिक्कतें पेश आएगी। इस मौके पर पंचायत के सरपंच गुरुदयाल सिंह ने गांव के किसानों की मांगों के बारे में पूर्व विधायक को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि घराना गांव के लोगों की पांचवीं पीढ़ी के लोग हैं। इतने वर्ष बीत जाने के बाद सरकार को पहले उनकी दिक्कतों का समाधान करना चाहिए, ताकि वह जीवन-यापन कर सकें।
इस मौके पर सुचेतगढ़ डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि मामला कोर्ट में होने पर जिस प्रकार पुलिस द्वारा महिलाओं व बुजुर्गों पर बल प्रयोग कर तारबंदी की गई वह ठीक नहीं। पहले सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए थी। ऐसा करने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। वेटलैंड की जर्जर हालत होने पर न तो सरकार और न ही वन्यजीव संरक्षण विभाग ध्यान दे रहा है। किसानों की हर वर्ष प्रवासी पक्षी खेतों में लगाई फसल नष्ट कर देते, जिसका सरकार को किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए था। इस दौरान माकपा नेता कामरेड किशोर कुमार व सरदार मनदेव सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने विचार रखे। पंचायत के सरपंच व डीडीसी सदस्य तरणजीत सिंह सहित किसानों ने माकपा नेता को ज्ञापन सौंपा ताकि इंसाफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें