फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की सिंबल कैंप में बैठक

विज्ञापन
वसपा की वैठक में मौजूद सांसद व अन्या नेता - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। बसपा की ओर से रविवार को सिंबल कैंप क्षेत्र में बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा करने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष व सरपंच सरदार राजा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई है। देश के साथ-साथ अब प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती है। यह बदलाव बसपा लाकर रहेगी। पार्टी सभी लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती आ रही है। प्रदेश प्रधान सोमराज ने कहा कि प्रदेश जम्मू-कश्मीर की जनता अब बदलाव चाहती है। केंद्र सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम हो चुकी है। देश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएं।
बैठक में प्रदेश सचिव तिलक राज भगत, दर्शन रैना सहित अन्य मौजूद रहे।
दबे कुचले, सरकार से सताए लोगों को नीले झंडे के नीचे संगठित करेंगे
सांबा। दबे कुचले व सरकार के सताए लोगों को बसपा के नीले झंडे के नीचे संगठित करेंगे। उनकी आवाज बनेंगे।
यह बातें सांबा में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता व राज्यसभा के पूर्व सांसद राजा राम ने कही। उन्होंने कहा कि अब देश में बसपा ही विकल्प है। यदि बसपा की सरकार में भागीदारी होती तो सरकार को अपनी मनमर्जी नहीं करने देगी। 70 वर्ष से किसान खेत में फसल उगाकर परिवार की गुजर बसर करते आ रहे हैं। अब उन्हें सरकारी जमीन खाली करने को कह दिया गया है। इस मुद्दे पर बसपा किसानों के साथ है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार ने लोगों से वादा किया था कि अच्छा विकास होगा, लेकिन आज बिजली के लाखों रुपये के बिल लोगों को दिए जा रहे हैं। शराब के ठेके जोरशोर से खोले जा रहे हैं। टोल प्लाजा खोले जा रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अब बसपा ही विकल्प है। बसपा के हाथ मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद अवतार सिंह, राज्य प्रधान सोम राज मजोत्रा, जिला प्रधान प्रिथवी मन्याल, शिव लाल मन्याल, सरपंच प्रदीप ललोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें