विजयपुर। पीडीपी के सांबा जिला प्रधान हरमेश सिंह सलाथिया की देखरेख में गुडा मोड़ में रविवार को बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने चल रही परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग के अधिकारियों से इनको दूर कराया जाएगा।
हरमेश सिंह ने कहा कि सांबा में नशीले पदार्थ चिट्टे का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिला प्रशासन बेखबर है। इस कारण लोगों में रोष है। इस समय केंद्र सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल हो चुकी है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार कह रही है कि हम हर प्रकार की सुविधा दे रहे हैं। मगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है। महंगाई चरम पर है। लोग महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर कुछ लोगों ने अपनी-पुरानी पार्टियों से नाता तोड़कर पीडीपी का दामन थामा, जिसका हरमेश सिंह सलाथिया ने स्वागत किया।