फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में भाजयुमो ने किया मैराथन का आयोजन

विज्ञापन
परगवाल में भाजयुमो के कार्यकर्ता शहीदी स्मारक पर नारे लगाते हुए
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र में मंगलवार को भाजयुमो ने आजादी का अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर संकल्प यात्रा के तहत मैराथन का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे। रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

युवा मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मैराथन परगवाल के मुख्य बाजार से होती हुई शहीदी स्मारक पर खत्म हुई। रैली में पहुंचे युवाओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के नारे लगाए। अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना। आपसी भाईचारा कायम रखना, उनमें राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाना है। इस मौके पर कपिल सिंह, अभिषेक सलाथिया, रजत शर्मा, जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, मगधेश सिंह, उदय शर्मा, कुलवीर सिंह, नितिन शर्मा, नरेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें