विजयपुर। पीडीपी सांबा जिला प्रधान डॉ. रमेश सिंह सलाथिया की देखरेख में मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस समय बिजली और पानी की किल्लत चल रही है। हम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरमेश सिंह सलाथिया ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और हल कराई जाएगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद