फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की कार्रवाई, घाटी के कई जगहों पर मारे छापे, दस्तावेज बरामद 

Mon, 22 Nov 2021 12:05 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर समेत अन्य इलाकों में छापे मारे। टीम ने श्रीनगर स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता के कार्यालयों सहित अन्य जगहों से दस्तावेज भी बरामद किए।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठनों को फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को श्रीनगर समेत घाटी के अन्य स्थानों पर दबिश दी। मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत कई लोगों के घरों को खंगाला। इस दौरान डिजिटल सबूत, मोबाइल, लैपटॉप और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों के साथ श्रीनगर के अमीराकदल, लाल चौक और सोनवार इलाके में छापामारी की। इस दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता के घर व दफ्तर की तलाशी ली गई। एनआईए को शिकायतें मिली की कि कुछ लोग अज्ञात दानदाताओं से राशि एकत्र कर रहे हैं और इनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा है। आतंकी संगठनों को फंडिंग कर घाटी में माहौल को बिगाड़ने की साजिश की जा रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर एनआईए ने सोमवार को कार्रवाई की। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। 

एनआईए घाटी समेत देश के कई हिस्सों में हिंसा फैलाने की आतंकी संगठनों-जैश, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल, टीआरएफ की साजिशों के तहत टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद मुकदमा दर्ज कर लगातार छापामारी कर रही है। इस दौरान उत्तरी, दक्षिणी तथा मध्य कश्मीर से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें