फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड, 25 तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं 

Mon, 22 Nov 2021 10:09 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में भी बारिश और बर्फबारी के फिलहाल आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।
 
विज्ञापन
जम्मू में मौसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में भी बारिश और बर्फबारी के फिलहाल आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की भविष्यवाणी के अनुसार 25 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है और सूखी ठंड में बढ़ोतरी होगी। सुबह और रात को कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

 

जम्मू में बीती रात न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम होकर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। कश्मीर के जिलों की बात करें तो अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस से भी कम पहुंच चुका है।

विज्ञापन

 

श्रीनगर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है और यहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जम्मू में अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें