फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : जैविक खेती के लिए किसानों को जागरूक करें अधिकारी

Sat, 07 Aug 2021 10:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • बागवानी प्लानिंग और मार्केटिंग विभाग मेट्रो शहरों में मॉडल शोरूम खोलने पर विचार
विज्ञापन
जैविक खेती - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान भी रुचि ले और जैविक खेती करें। यह बात उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय जम्मू (स्कॉस्ट) में एक दिवसीय कार्यशाला में कही। फारूक खान ने विभाग के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को जैविक खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के साथ-साथ विपणन और पैकेजिंग का कार्य किया जाएगा। बागवानी प्लानिंग और मार्केटिंग विभाग मेट्रो शहरों में मॉडल शोरूम खोलने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


सलाहकार ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसानों के मुद्दों पर आधारित अनुसंधान को प्राथमिकता दें। इससे उनके जीवनस्तर में सुधार लाया जा सकेगा। वीसी जेपी शर्मा ने विश्वविद्यालय के विकास, भूमिका और समर्थन के लिए सलाहकार की सराहना की। उन्होंने अवगत कराया कि केंद्र शासित प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के काम किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने में एफपीओ प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इसमें ब्रांडिंग, मार्केटिंग और प्रचार भी शामिल है। मौके पर निदेशक एक्सटेंशन एसके गुप्ता, डॉ. एसई एच रिजवी, राजेश तलवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें