फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष बोले: विकास और रोजगार में देश का नेतृत्व करेगा जम्मू-कश्मीर, सशक्त पंचायतें लोकतंत्र को मजबूत बनाती हैं

Tue, 31 Aug 2021 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि  जम्मू कश्मीर शांति, प्रगति और विकास के पथ पर है। सशक्त पंचायतों से लोगों का विश्वास बढ़ेगा। भारत लोकतंत्र में विश्व समुदाय का नेतृत्व कर रहा है। लोकतंत्र हमें एक सामूहिक शक्ति बनाता है।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विकास और रोजगार में देश का नेतृत्व करेगा। सशक्त पंचायतें हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाती हैं। लोकतंत्र हमारी विविधताओं को जोड़ता है। मैं संसदीय समितियों को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के दूरदराज क्षेत्रों में नियमित अध्ययन दौरे करने का सुझाव दूंगा। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए लोकसभा सचिवालय की ओर से व्यवस्था की जाएगी। बिरला मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर में जम्मू कश्मीर के पंचायती राज संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए संसदीय आउटरीच कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सशक्त पंचायतों से लोगों का विश्वास बढ़ेगा। भारत लोकतंत्र में विश्व समुदाय का नेतृत्व कर रहा है। लोकतंत्र हमें एक सामूहिक शक्ति बनाता है। जम्मू कश्मीर शांति, प्रगति और विकास के पथ पर है। जम्मू कश्मीर में पर्यटन, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में क्षमता और कौशल को बढ़ाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थानों को उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना चाहिए। प्रतिनिधियों के पेशेवर रूप में काम करने से लोगों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जाएगा। लोकतांत्रिक संस्थाएं एसओपी तैयार करें, ताकि उनकी कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला बोले: डंके की चोट पर कह रहा हूं...'अगर ऐसा हुआ' तो अगली सरकार हमारी पार्टी ही बनाएगी    
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला : फारूक 
सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। इन संस्थानों को अधिक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि आने वाले समय में नवनिर्वाचित प्रतिनिधि लोगों के विश्वास को बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें