फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : घरोटा में दिखे संदिग्ध, पुलिस और एसओजी ने चलाया सर्च ऑपरेशन, खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा

Mon, 15 Jul 2024 12:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

घरोटा में संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस और एसओजी ने सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घरोटा इलाके में गहन तलाशी ली गई। इसके साथ लगते इलाकों को भी खंगाला गया।
विज्ञापन
जम्मू के घरोटा में सर्च ऑपरेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के घरोटा में संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस और एसओजी ने सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घरोटा इलाके में गहन तलाशी ली गई। इसके साथ लगते इलाकों को भी खंगाला गया। साथ के संपर्क मार्गों पर भी अतिरिक्त जांच की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


हाल ही में चिनाब नदी के पास भी संदिग्ध देखे गए थे, जिसे बाद बड़े पैमाने पर इलाका खंगाला गया। दूसरी बार संदिग्ध देखे जाने की खबर से सुरक्षाबल किसी तरह की चूक नहीं चाहते हैं। ऐसे में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं, किसी भी तरह की संदिग्धता देखे जाने पर तुरंत सूचित करें, पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें हर आतंक का अंत करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें