फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जबरन मंदिर में घुस रहा था पुलिसकर्मी, तैनात सुरक्षाकर्मी को लगा आतंकी, फायरिंग में मौत

Wed, 22 Sep 2021 10:47 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जानकारी के अनुसार मृतक के कानों में हेडफोन था और उसके सहयोगी द्वारा बार-बार बुलाने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसपर ड्यूटी पर तैनात कर्मी को लगा कि वह कोई आतंकी है जो मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा है और कर्मी ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी की मंदिर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मी की पहचान लंगटे हंदवाडा के रहने वाले अजय धर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार देर रात को जबरन मंदिर में जाने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान उसके सहयोगी ने उसे आतंकी समझकर उसपर गोली चला दी।

विज्ञापन

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार पता चला कि मृतक के कानों में हेडफोन था और उसके सहयोगी द्वारा बार-बार बुलाने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसपर ड्यूटी पर तैनात कर्मी को लगा कि वह कोई आतंकी है जो मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा है और उसने उसपर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दूर-दराज गांव में रहने वाली बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मिला वायुसेना में एई (एल) शाखा में प्रशिक्षण का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के डीआईजी ने कहा कि मंगलवार रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटने में पुलिस स्टेशन हंदवाडा में तैनात पुलिसकर्मी अजय धर की गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसे राष्ट्र विरोधी तत्व समझकर उस पर गोली चला दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें