भारतीय वायु सेना की एई (एल) शाखा में शॉर्ट सर्विस कमीशन के प्रशिक्षण के लिए ताहिरा के चयन के बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनका मां का कहना है कि यह उनकी बेटी की मेहनत का नतीजा है जो उन्हें आज यह दिन देखने को मिल रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के एक दूर-दराज गांव की रहने वाली ताहिरा रहमान को भारतीय वायु सेना की एई (एल) शाखा में शॉर्ट सर्विस कमीशन के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। उनकी मां राकिया बेगम ने इस मौके पर कहा कि मेरी बेटी ने बहुत मेहनत की है। मैं यहां के लोगों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें लगातार समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी की मेहनत और लोगों के समर्थन का नतीजा है जो आज ताहिरा को इतना बड़ा अवसर प्रदान हुआ।
ताहिरा की मां के साथ-साथ उनके परिवार वालों में उनकी इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही उनके गांव के लोगों का भी कहना है कि उनके गांव से किसी बेटी का इस तरह आगे बढ़ना बहुत ही खुशी की बात है और वह लोग चाहते हैं कि इसी तरह से गांव की सभी बेटियां आगे बढ़ती रहें और अपने जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करें।