फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कैंप में रखे रोहिंग्याओं को म्यांमार भेजा जाए या नहीं, इस पर आएगा फैसला

Thu, 08 Apr 2021 11:55 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू के रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में कैंप में रखे गए 150 से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार भेजा जाना चाहिए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट वीरवार को इस मसले पर आदेश पारित करेगा। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ वीरवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी जिसमें जम्मू में कैंप में रखे गए रोहिंग्या मुसलमानों को रिलीज करने की मांग की गई है। याचिका सलीमुल्लाह नामक शख्स ने दायर की है।

विज्ञापन


सलीमुल्लाह की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने सुनवाई के दौरान पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की जान को खतरा है। ऐसे में इन लोगों को वहां डिपोर्ट करना मानव अधिकार का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराने पर राजनीति गरमाई, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
विज्ञापन


भूषण ने कहा था कि म्यांमार में अभी स्थिति खराब है। म्यांमार में सेना रोहिंग्या बच्चे को मार रही है और यौन प्रताड़ना हो रही है। जम्मू में हिरासत में लिए गए लोगों के पास रिफ्यूजी कार्ड है और उन्हें सरकार डिपोर्ट करने वाली है।
विज्ञापन


वहीं केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि भारत अवैध घुसपैठियों की राजधानी नहीं बन सकता। सरकार का कहना था कि रोहिंग्या पूरी तरह से अवैध घुसपैठिये हैं और ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। गत 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें