फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: इस कमांडो ने 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, घाटी में दूसरे दिन भी प्रतिबंध जारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 03 Sep 2021 06:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। इस साल अब तक सौ से अधिक आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। वहीं अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन भी कड़े प्रतिबंध जारी हैं। साथ ही लद्दाख में सेना ने गुरुवार को एक अहम युद्धाभ्यास किया। सेना ने लद्दाख में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर अपनी तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। इस साल अब तक सौ से अधिक आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। आतंकियों के खात्मे की जब बात आती है तो भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स के जांबाज कमांडो लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी(शहीद) का नाम सबकी जुबान पर आ जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.................

विज्ञापन


अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन भी कड़े प्रतिबंध जारी हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। पिछले दो दिनों में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। लोगों ने सहयोग किया, सुरक्षाबल बेहद संयम से काम कर रहे हैं। लोगों ने यह बता दिया है कि उन्हें शांति में विश्वास है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.................

लद्दाख में सेना ने गुरुवार को एक अहम युद्धाभ्यास किया। सेना ने लद्दाख में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर अपनी तैयारियों को परखा। जिसमें युद्ध क्षमता को टेस्ट किया। सेना के मुताबिक लद्दाख में लाइव पावर एक्सरसाइज की गई। यह युद्धाभ्यास सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की अगुवाई में किया गया। सैन्य प्रवक्ता श्रीनगर की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही युद्धाभ्यास की तस्वीरें भी जारी की गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.................
विज्ञापन


प्रदेश के सीमांत जिलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने सीमांत क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत अगले चार सालों के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार किया है। कुल मिलाकर 16722.40 लाख की राशि खर्च करने की योजना बनाई गई है। कार्य योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में सड़कों के मजबूत नेटवर्क के अलावा सरकारी स्कूलों व खेल का ढांचा मजबूत करनेे अलावा सामुदायिक भवन व अन्य जन सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.................

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के केरी सेक्टर में गुरुवार को नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे एक नाबालिग को सेना के जवानों ने पकड़ा। फिलहाल सेना हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह राजोरी के केरी सेक्टर में सेना की 8 सिख बटालियन के जवान ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़के को देखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.................

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें