फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी को दहलाने की साजिश नाकाम, चार टिफिन आईईडी और गोली-बारूद बरामद

Thu, 11 Jan 2024 11:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस और सुरक्षाबलों ने की टीम ने राजोरी के मंजाकोट से चार टिफिन आईईडी और गोली-बारूद बरामद किया है। टीम आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
राजोरी में बरामद आईईडी और गोली-बारूद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी को दहलाने की आतंकियों की साजिश को एक बार फिर सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। गुरुवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने की टीम ने राजोरी के मंजाकोट से चार टिफिन आईईडी और गोली-बारूद बरामद किया है। टीम आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजोरी के हयातपुर-मंजाकोट इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने  तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान उन्हों एक वायरलेस सेट, एक टेप रिकॉर्डर, 23 राउंड एके गोलियां और चार टिफिन बॉक्स आईईडी बरामद हुईं।



इससे पहले बुधवार को पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास से ढाई किलो मादक पदार्थ जब्त किए गया, जो कि तीन पैकेटों में बंद था। वहीं, मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास से हथियार और नशीले पदार्थ की खेप को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें