जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शहरी विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रमन उप्पल डिवीजन 2 जम्मू और सुवानी कंस्ट्रक्शन के अतुल महाजन पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर ठेकेदार को लाभ पहुंचाया। आफताब हुसैन ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि किश्तवाड़ में गली नालियों के हुए टेंडर में उसने और दो अन्य ने आवेदन किया था, लेकिन उसे बिना बताए ही 9 लाख का ठेका उक्त ठेकेदार को दे दिया। जांच में पाया गया कि उक्त अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखकर ठेका दिया। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।
धोखाधड़ी मामले में आरोपी जमानत अजी नामंजूर
जम्मू। द्वितीय अतिरिक्त जिला जज राजिंदर सपरू ने धोखाधड़ी के आरोपी की जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया। फयाज अहमद पर पीजी कोर्स के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने केेस दर्ज कर रखा है। आरोपी ने बत्तरा अस्पताल में पीजी सीट के लिए 1.30 करोड़ रुपये लिए थे। जज ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। कहा कि जमानत देने से इस तरह के मामलों में शामिल लोगों को प्रोत्साहन मिलता है।