फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 स्कूलों के खाली पड़े भवनों को विभिन्न विभागों को सौंपेगा स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश में खाली पड़े 1300 स्कूलों के भवनों को विभिन्न विभागों को सौंपेगा। इन स्कूलों के भवन 2015 के बाद से खाली पड़े हैं। इनका उचित उपयोग नहीं हो रहा है। शिक्षा विभाग अब इन भवनों को ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग, मिशन यूथ के तहत गठित हो रहे क्लबों सहित अन्य विभागों को सौंपेगा।
विज्ञापन

2015 में पीडीपी-भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में इन 2400 के करीब स्कूलों को कम अनुपात होने पर मर्ज किया था। इसके बाद विभाग ने खाली पड़े स्कूलों के भवनों की संख्या पता करने के लिए सर्वे किया, जिसमें 1300 के करीब ऐसे भवन ऐसे थे जिनका लंबे समय से उपयोग नहीं हो रहा था और वह अब गैरकानूनी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहे थे। जम्मू जिले में ही ऐसे 100 से अधिक स्कूल भवन हैं। स्कूल शिक्षा विभाग अब सभी जिलों में खाली पड़े स्कूल भवनों को विभिन्न विभागों को सौंपने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि इन भवनों का उचित उपयोग हो, इसके लिए हम काम कर रहे हैं। मिशन यूथ के तहत स्थापित किए जा रहे यूथ क्लबों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें