कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी में शामिल हुए। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह उन्होंने गांदरबल स्थित माता खीर भवानी के मंदिर में पूजन किया। इसके बाद हजरतबल दरगाह होते हुए वह एमए रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंचे। भवन का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कश्मीर के लोगों को जोड़ते हुए झेलम, यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति का जिक्र किया। कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही भारी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में नौ स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर जा गिरा। इस दौरान धमाका होने और इसकी जद में आने से नौ स्थानीय नागरिक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह मंगलवार को राजोरी जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई लड़के साल 2017 से 2018 के दौरान वैध पासपोर्ट और वीजा पर पाकिस्तान गए थे। इनमें से करीब 57 मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें लड़के जो स्टडी वीजा या टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गए थे, वह पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। इन 57 में से 17 आतंकी बनकर वापस आ गए थे और अब तक मारे जा चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
गुलमर्ग में मंगलवार को 100 फीट ऊंटा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र को समर्पित किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया। सेना कमांडर नेउन लोगों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखते हुए किसी भी संदिग्ध हरकत को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जांच नाके बढ़ाए गए हैं। रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। जम्मू तवी, बसंत नदी, उज्ज और चिनाब दरिया पर प्रमुख तौर पर रात के समय नजर रखी जा रही है। ऐसी सूचना है कि इन नदियों की आड़ में आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं, इन्हीं रास्तों से ड्रोन को भेजकर सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकते हैं या फिर ड्रोन के जरिए हथियार और गोला बारूद आतंकियों तक पहुंचा सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......