सेना ने गुलमर्ग में स्थापित किया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग में मंगलवार को 100 फीट ऊंटा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र को समर्पित किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया। सेना कमांडर नेउन लोगों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।
गुलमर्ग में स्थित यह स्थान उन पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है जो राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी लेने के लिए स्मारक पर आते हैं। समारोह के दौरान, सेना कमांडर ने कहा कि यह झंडा उन अनगिनत कश्मीरियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है।
गुलमर्ग नियंत्रण रेखा के पास उन स्थानों में से एक है जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने 1965 में घुसपैठ की थी और युवा चरवाहे मोहम्मद दीन ने त्वरित प्रतिक्रिया से सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया था, जिससे भारतीय सेना को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करने मदद मिली थी।