श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में बनी तालिबान की सरकार को लेकर बयान दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में मानसून ने अपने आखिरी पड़ाव में फिर सक्रियता पकड़ी है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में शत प्रतिशत साक्षरता दर का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है।
श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में बनी तालिबान की सरकार को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि अफगानिस्तान एक अलग देश है। उन्होंने कहा कि तालिबान को कोशिश करनी चाहिए कि हर देश के साथ अपने संबंध विकसित करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मानसून ने अपने आखिरी पड़ाव में फिर सक्रियता पकड़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8 से 11 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसमें कुछ हिस्सों में बारिश होगी। सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
जम्मू-कश्मीर में शत प्रतिशत साक्षरता दर का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। नीति आयोग द्वारा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 की रिपोर्ट में प्रदेश में 15 वर्ष आयु से ऊपर वाले लोगों में साक्षरता दर 76.40 फीसदी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन
बरसात के सीजन में इस बार बैंगन और भिंडी की बंपर पैदावार हुई है, लेकिन मंडियों में वाजिब दाम न मिलने से किसान परेशान हैं। वहीं, मंडी के बाहर निकलते ही इन सब्जियों के दाम पांच गुना ज्यादा लगाए जा रहे हैं। रैपर दोमाना और मढ़ क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार बैंगन-भिंडी की अच्छी फसल निकली है, लेकिन उन्हें मंडियों में मात्र पांच रुपये प्रति किलो दाम दिया जा रहा है, जिससे उनको सब्जी उगाने का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
हाईकोर्ट ने एक महीने की बच्ची को उसकी मां से मिलाने के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। मां द्वारा दायर एक याचिका का निपटारा किया गया है। इसमें बच्चे को बरामद कर उसे मां के हवाले करने के आदेश थे। न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे की पीठ ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी की टीम द्वारा किए गए काम की सराहना की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........