फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हर घर बिजली पहुंचाना लक्ष्य : सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बिजली क्षेत्र की समग्र दक्षता में सुधार के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश के हर घर में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह बात केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में किशनगंगा जलविद्युत परियोजना के बांध स्थल का दौरा करते हुए कही। उन्होंने बिजली परियोजना के कामकाज का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

गुरेज में बांध स्थल पर पहुंचने पर मंत्री को सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 330 मेगावाट केजीएचईपीपी की यात्रा के दौरान मंत्री ने इसके अन्य प्रासंगिक पहलुओं का आकलन करने के साथ परियोजना की उत्पादन क्षमता की समीक्षा की। अधिकारियों ने बिजली उत्पादन क्षमता, कामकाज, सीएसआर के कार्यान्वयन और अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में मंत्री को अवगत कराया। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के बिजली परिदृश्य में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि केजीएचईपीपी ने लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के उत्थान में मदद की हैै।
---------
लोगों ने नियमित बिजली आपूर्ति न होने की समस्या उठाई
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष गुरेज घाटी में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने, मुआवजा लंबित रहने, सीएसआर लागू करने और अन्य संबंधित मुद्दे हल करने की मांग उठाई। मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रमुख सचिव पीडीडी, जम्मू-कश्मीर रोहित कंसल, एनएचपीसी के सीएमडी अभय कुमार सिंह और केंद्रीय अतिरिक्त सचिव बिजली एसकेजी रहाटे, बांदीपोरा के डीसी डॉ. ओवैस अहमद सहित अन्य अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें