जम्मू-कश्मीर में रियासी के राहवली नरी माहौर में शुक्रवार को सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में आतंकियों के छिपाए हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस को क्षेत्र में हथियार छिपाए जाने की सूचना मिलने पर यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस को एक स्थान से एक एके-47 रायफल, उसकी मैगजीन और गोलियां बरामद हुईं। साथ ही पुलिस को एक ग्रेनेड लॉन्चर, ग्रेनेड व वायरलेस सेट भी मिला। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार छिपाए गए थे। लेकिन, आतंकियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। संदिग्ध लोगों की तलाश करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर: पंपोर में आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर और उसका साथी घिरा
एसएसपी शैलेंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हथियारों को छिपाया गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकी हरकतों पर नजर बना रखी है। पीर पंचाल से जुडे़ इस क्षेत्र में कभी आतंकियों की काफी दहशत होती थी। जिसको दोबारा बनाने की कोशिश हो रही है। दो सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलों को यह दूसरी कामयाबी मिली है। इससे पहले चसाना में आईईडी बरामद किया गया था।