फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Film Festival: जम्मू फिल्म महोत्सव का आगाज, 15 देशों की 54 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Sat, 03 Sep 2022 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू फिल्म का आयोजन जम्मू क्लब में किया जा रहा है। महोत्सव के निदेशक राकेश रोशन भट्ट ने बताया कि ये अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण है।
विज्ञापन
Jammu Film Festival - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण आज से आयोजित किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में 15 देशों की 54 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें 39 लघु फिल्म, छह फीचर फिल्म और नौ डॉक्यूमेंट्री फिल्म हैं। विशेष बात यह है कि इसमे से 14 फिल्में स्थानीय फिल्म निर्माताओं की हैं। 2019 में फिल्म महोत्सव का पहला संस्करण जम्मू में हुआ था। कोविड की वजह से दो साल से इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


वोमेद द्वारा इस महोत्सव का आयोजन जम्मू क्लब में किया जा रहा है। महोत्सव के निदेशक राकेश रोशन भट्ट ने बताया कि ये अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण है। हमारे पास 21 देशों से 140 फिल्मों की एंट्री आई थी। हमारे जज के पैनल ने इसमें से 54 का चयन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें