कश्मीर के लोगों को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया
मंत्री ने बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कंडी खास में 72 लाख रुपये के सिंथेटिक हैंडबॉल कोर्ट की आधारशिला रखी। यूथ क्लब और स्थानीय पीआरआई के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं का सभी हितधारकों से लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कश्मीर के लोगों को अतिथि के रूप में दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया ताकि वे वहां संसद भवन और अन्य चीजें देख सकें।
युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया
मंत्री ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि कश्मीर के दो युवाओं को एम्स में डॉक्टर के रूप में चुना गया है। पंचायती राज संस्थानों के नुमाइंदों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं, जिनमें अध्यक्ष जिला विकास परिषद इरफान सुल्तान पंडितपोरी, उपाध्यक्ष डीडीसी हाजी फारूक अहमद मीर, डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।
उन्होंने सीमा पर्यटन का विकास और जिले के सामान्य विकास संबंधी मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक में जिला उपायुक्त कु पवाड़ा इमाम दीन ने मंत्री को विकास प्रोफाइल और जिले की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।